फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंपति को बंधक बनाकर पशु लूटे

दंपति को बंधक बनाकर पशु लूटे

Tue, 19 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
दंपति को बंधक  बनाकर पशु लूटे
पति को बंधक बनाकर पशु लूटे
विज्ञापन

जानसठ। गांव खलवाड़ा में रविवार रात में बदमाश दंपति को बंधक बनाकर तीन पशु लूटकर ले गए। बदमाशों ने दंपति को ईख के खेत में बांधकर डाल दिया और पशु लेकर फरार हो गए।
गांव खलवाड़ा निवासी बेगराज पुत्र अमर सिंह रविवार की रात अपने मकान में सोया हुआ था। रात के करीब 11 बजे चार नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए और तमंचों से आतंकित करते हुए बेगराज व उसकी पत्नी गुड्डी को आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। बदमाशों ने बेगराज से मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने एक भैंस व दो कटिया खोलते हुए बेगराज व उसकी पत्नी गुड्डी को हथियारों के बल पर आतंकित कर ईंख के खेत में बांधकर डालकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने बामुश्किल अपने को बंधनमुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, मगर सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पशु चोरी की सूचना है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दुकान का ताला टूटा
जानसठ। गांव मेहलकी में मीरापुर-खतौली मार्ग पर गांव निवासी जोनी पुत्र सोहनलाल हलवाई की दुकान करता है। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने ग्रामीणों और पुलिस को घटना की सूचना दी। दुकान से चोर ताला तोड़कर एक बैटरा, इन्वर्टर, दो एलपीजी के बड़े सिलेंडर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed