फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटी की अस्मत को किया तार-तार

बेटी की अस्मत को किया तार-तार

Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बेटी की अस्मत को किया तार-तार
हाईकोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिजनों की मर्जी के बिना घर से भागकर प्रेमी के साथ निकाह करने वाली बेटी ने पिता, भाई और दो चाचाओं पर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता, भाई और दो चाचाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिखेड़ा थाने पर पीड़िता की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसपी के आदेश पर नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह का इस मामले की जांच सौंपी गई है। दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने परिजनों की बिना मर्जी के विगत दिनों घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ निकाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति के साथ खुशी से रह रही थी। इसी बीच उसके परिजनों ने उसे तलाश लिया और घर लाकर उसको अनेक यातनाएं दी, जिससे उसका साढ़े तीन माह का गर्भ भी गिर गया। आरोप है कि उसके परिजनों ने उसे नई मंडी क्षेत्र के एक गांव में भाई के क्लीनिक पर बंधक बना रखा था, जहां पर उसके पिता, भाई और दो चाचाओं ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। एक दिन वह मौका पाकर उनकी चंगुल से भाग निकाली। पीड़िता ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की। हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि सिखेड़ा थाने पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता, पुत्र और दो चाचाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गैंगरेप के दो आरोपी जेल भेजे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बीमार विवाहिता से गैंगरेप करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी सुनील उर्फ उल्लू निवासी पुरानी आबकारी और गुडडू बिहारी निवासी रामलीला टिल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed