फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी

आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी

Tue, 05 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी
आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फतेहपुर खेड़ी गांव में रविवार की देर रात मकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपये का कीमती सामान चुरा लिया। घटना की पुलिस को दी गई है।

थाना फुगाना के गांव फतेहपुर खेड़ी निवासी बबलू का मकान गांव के बाहर है। मकान के पिछली तरफ खेत है। रविवार को देर रात के समय चोर मकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर बबलू के घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में घुसकर संदूक व अलमारी से कीमती कपड़े, बर्तन तथा सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। जाते समय चोर मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी लगाकर फरार हो गए। सोमवार सुबह सवेरे जाग होने पर बबलू को घटना का पता चला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। घटना की सूचना बबलू ने फुगाना थाने की पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed