फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में सो रहे दंपति पर जानलेवा हमला

घर में सो रहे दंपति पर जानलेवा हमला

Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे दंपति  पर जानलेवा हमला
धीराहेड़ी में घुसे कच्छा-बनियानधारी
विज्ञापन

भोपा। कच्छा-बनियानधारी बदमाशों के गिरोह ने दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया। परिजनों ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी बलबीर उर्फ सीता (50) और उसकी पत्नी शिमला देवी मंगलवार रात अपने मकान में सो रहे थे, जबकि ऊपरी मंजिल पर इनकी चारों बेटी सपना, आरती, रचना और डोली सो रही थी। रात में कच्छा बनियानधारी बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। दंपति की आंख खुली तो बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश मकान से बाहर निकलकर गांव के दूसरे मोहल्ले में किरणपाल के मकान में घुस गए। यहां भी परिजनों के जागने पर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के आने का शोर मचा तो गांव में जाग हो गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, परंतु बदमाश जंगल में फरार हो गए। परिजनों ने घायल दंपति को रात्रि में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायलों की गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। देहात में गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed