{"_id":"594d6d1a4f1c1b2d1e8b45ea","slug":"21498246426-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर युवक ने नगदी, बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर युवक ने नगदी, बाइक लूटी
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव कुटबा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तितावी के गांव नुनाखेड़ा निवासी युवक से बाइक, मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हो गए।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव नुनाखेड़ा निवासी मोहित पुत्र जयवीर शुक्रवार देर शाम बाइक से ससुराल बड़ौत से वापस शाहपुर से होते हुए कुटबा के रास्ते गांव जा रहा था। जब वह गांव कुटबा की नहर पटरी की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक करते हुए रोक लिया। तमंचे के बल पर आतंकित कर उससे उसकी की बाइक, मोबाइल और 2200 रुपये लूट लिए। बदमाश लूट करने के बाद बाइक पर सवार होकर कुटबा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के आधार पर क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लूट के शिकार मोहित ने शाहपुर थाने में आकर तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात तक लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी
अस्पताल में फिर चोरी
तितावी। गत तीन दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था कि चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामान व रिकॉर्ड चोरी कर लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात चोरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तितावी के डिलीवरी रूम के कुंडे तोड़कर वहां रखा पुराना रिकॉर्ड और अन्य सामान चोरी कर लिया। तीन दिन पूर्व भी बदमाशों ने एक कमरे का जंगला तोड़कर पुराना रिकॉर्ड चोरी किया था। इससे पहले भी प्राथमिक स्वास्थ्य से चोरों ने इंवर्टर, बैट्रा और कंप्यूटर आदि सामान चोरी कर लिया था। पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन