{"_id":"5c9a702bbdec2214577e7898","slug":"201553625131-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के लापता होने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे के लापता होने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारपाई के नीचे सोता मिला बच्चा
भोपा। कस्बे में मंगलवार शाम साढ़े तीन साल के मासूम के संदिग्ध हालात में लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद तलाश के दौरान बच्चा घर में ही चारपाई के नीचे सोता मिल गया।
कस्बा निवासी ललित पत्नी के साथ शुकतीर्थ में रहता है, जबकि उसका साढ़े तीन साल का बेटा निशांत अपने बाबा महेंद्र के पास भोपा में ही रहता है। मंगलवार शाम निशांत खेलते हुए संदिग्ध हालात में लापता हो गया, जिसकी तलाश की गई, लेकिन बच्चा नहीं मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और महेंद्र से बात कर बच्चे के संबंध में जानकारी ली। इसी दौरान कुछ लोग बच्चे को घर में ही तलाशने लगे, जिसमें उक्त बच्चा एक चारपाई के नीचे सोता मिला। बच्चे को घर में ही सोया देख परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली।