{"_id":"5c913752bdec22141f00e1ef","slug":"201553020754-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व बहन को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर। पति और बहन को बंधक बनाकर नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शामली जनपद के कैराना क्षेत्र निवासी नवविवाहिता ने बताया कि वह 25 दिसंबर 2018 को पति व बहन के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में मिलने के लिए मुजफ्फरनगर आ रही थी। गांव रथेड़ी के निकट कार सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही कार से उतरे चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और सभी को खींचकर ईख के खेत में ले गए। तीन आरोपियों ने उसके पति व बहन को बंधक बना लिया जबकि चौथे आरोपी ने उनके सामने ही नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपीगण धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों नसीम पुत्र शमशाद निवासी घसौली कांधला और शावेज पुत्र महमूद निवासी मीरापुर के साथ ही दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।