{"_id":"5c685b4dbdec2205dc40254a","slug":"201550342989-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरगाजनी में किसान के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरगाजनी में किसान के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
निरगाजनी में किसान के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। गांव निरगाजनी में शनिवार शाम खेतों पर गए किसान का तीन बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। बदमाशों के इरादे भांपकर किसान ने भागने का प्रयास किया तो उस पर फायरिंग कर दी गई। सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर खेतों की घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को धरदबोचा, जबकि दो अन्य फरार हो गए। देर रात तक फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही थी।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी किसान अनिल शनिवार देर शाम बाइक से पॉवर हाउस के पास स्थित खेतों पर गया था। खेतों के बाहर सड़क पर बाइक खड़ी कर वह अंदर जाने लगा तो खेतों में पहले से मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति ने उसे हाथ के इशारे से अपने पास बुलाया। जैसे ही अनिल उसकी तरफ चला, वहीं छिपकर खड़े दो अन्य संदिग्धों को देख वह रुक गया। इस पर तीनों बदमाश उसकी तरफ चलने लगे, जिनके इरादे भांपकर बाइक वहीं छोड़कर भागने लगा। इस पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बचा। पीड़ित ने तत्काल मोबाइल से भतीजे अनुज को घटना की जानकारी दी, जिस पर गांव से दर्जनों ग्रामीण हथियार लेकर जंगलों की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची, जिसके बाद किसान के खेतों की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान एक बदमाश को दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आजम पुत्र आमिल निवासी तेजलहेड़ा थाना छपार का रहने वाला है। देर रात तक फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस ग्रामीणों के साथ मिलकर कांबिंग में लगी हुई थी।