फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खालापार में दरोगा के सामने धांय-धांय

खालापार में दरोगा के सामने धांय-धांय

Fri, 23 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खालापार में दरोगा के सामने धांय-धांय
शादी की खुशी में हर्ष फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में बृृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने बारात में बीच सड़क पर सरेआम तमंचे से हर्ष फायरिंग कर डाली। ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना पर चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो उनके सामने भी कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बाइक समेत भाग निकला। आरोपियों के पास से एक तमंचा व डेढ़ दर्जन खोखे बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में आफताब मंजिल वाली गली निवासी युवक की शादी मोहल्ला लद्दावाला की अमरूद वाली गली निवासी युवती से तय हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर घर से बारात चली। बारात में शामिल तीन युवक बाइक पर गली के बाहर मुख्य सड़क पर आ गए, जहां उन्होंने सरेआम शादी की खुशी में तमंचों से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में अफरातफरी के साथ दहशत का माहौल बन गया, जिसकी सूचना पर खालापार चौकी प्रभारी एसआई सतेंद्र नागर टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। एसआई के अनुसार, पुलिस टीम के सामने भी हौसला बुलंद आरोपी लगातार फायरिंग करते रहे। इस पर पुलिस ने दो युवकों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि तीसरा बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक आफताब मंजिल वाली गली निवासी इस्माइल और रियासत हैं, जबकि फरार आरोपी का नाम सदफ बताया जा रहा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में लगातार होती रहती हैं मौतें
मुजफ्फरनगर। शादी-समारोह व अन्य पार्टियों में हर्ष फायरिंग से लगातार हो रहीं वारदातों के बावजूद लोग इससे सबक सीखने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में भोपा क्षेत्र के गांव में एक किशोर की हर्ष फायरिंग में मौत हो चुकी है। वहीं, अंकित विहार में तो करीब चार साल पूर्व हुई जन्मदिन की पार्टी में एक पुलिसकर्मी भी रिश्तेदारों द्वारा की जा रही हर्ष फायरिंग में जान गंवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed