{"_id":"5be87581bdec22693d121d65","slug":"201541961089-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में जलते पटाखे फेंकने का विरोध करने पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में जलते पटाखे फेंकने का विरोध करने पर हमला
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में जलते पटाखे फेंकने का विरोध करने पर हमला
मुजफ्फरनगर। गांव खांजापुर में दीपावली की रात आरोपी ने एक ग्रामीण के घर में जलते पटाखे फेंक दिए। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ पीड़ित के घर हमला करते हुए पति-पत्नी के साथ ही उनके भांजे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खांजापुर निवासी बलेशर ने तहरीर देकर बताया कि दीपावली की रात वह घर में था। उसी समय गांव के बाली ने घर में जलते पटाखे फेंक दिए। इसका विरोध करने पर आरोपी कुछ देर बाद अपने साथियों सन्नी, रोहित, काला, रवि, सोमपाल व सोमदत्त के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और बलेशर के साथ ही उसकी पत्नी सरेसो पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे बलेशर के भांजे प्रदीप पर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार हमले में उसकी पत्नी सरेसो व भांजे प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है, जो जिला अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।