{"_id":"5bc787ecbdec22697f67f898","slug":"201539803116-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किशोर लापता अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन किशोर लापता अपहरण की आशंका
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
तीन किशोर लापता, अपहरण की आशंका
मुजफ्फरनगर। मिमलाना निवासी तीन किशोरों के अचानक गायब होने पर हड़कंप मच गया है। रात भर तलाश के बाद तीनों के घर न लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही रोडवेज, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर तलाश की लेकिन कुछ नहीं पता चला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना की गली नंबर एक निवासी आबिद अली चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र जकी जावेद रुड़की रोड स्थित एसएसके पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। जकी जावेद मंगलवार सायं पांच बजे के करीब पास की मस्जिद में कुरान पढ़ने के लिए गया था, लेकिन जब वह सायं सात बजे तक नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने जकी को तलाशना शुरू किया। इस दौरान उसी गली में रहने वाला उमरदीन का 13 वर्षीय पुत्र शोएब भी घर से गायब हो गया। करीब आठ बजे तक न घर न लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई तो उन्होंने भी उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान दोनों बच्चों के परिजन भी आपस में मिल गए और तलाश शुरू की। करीब 8.30 बजे जकी जावेद के पिता आबिद अली चौधरी को उनकी गली के पीछे रहने वाले सुभाष चंद मिले तो सबके होश उड़ गए। सुभाष चंद ने भी 14 वर्षीय पुत्र राहुल के करीब दो घंटे से घर से गायब होने की बात बताई। एक ही मोहल्ले के तीन किशोरों के एक साथ गायब
होने की बात पर परिजनों सहित आसपास रहने वाले लोगों के होश उड़ गए। गायब हुए तीनों किशोरों के परिजनों ने पहले अपनी रिश्तेदारियों व फिर शहर के रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज व प्राइवेट बस अड्डों पर उनकी तलाश की। रात भर तलाश के बाद भी तीनों के न मिलने पर परिजनों ने बुधवार सुबह शहर कोतवाली पहुंचकर उनके गायब होने की तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के
विज्ञापन
घरों पर जाकर पूरी जानकारी ली और तलाश में रेलवे स्टेशन सहित रोडवेजअड्डा आदि खंगाले, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
चिकित्सक पर लगाया आरोप
छपार थाना क्षेत्र के गांव बढेड़ी निवासी मेहरबान गांव के कुछ लोगों के साथ जानसठ रोड स्थित नर्सिंग होम के एक चिकित्सक पर गलत आपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया कि उसके गुर्दे में पथरी थी। आपरेशन से पथरी निकलवाने के लिए उसने सर्जन से संपर्क किया था। मेहरबान ने बताया कि चिकित्सक की सलाह पर वह एक अक्तूबर को नर्सिंग होम पर एडमिट हुआ और दो अक्टूबर को उसका आपरेशन हुआ। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने 15 हजार रुपये लेने के बावजूद उसका आपरेशन ठीक नहीं किया। आरोप लगाया कि आपरेशन के बावजूद उसकी पथरी नहीं निकाली गई, जिस कारण उसके गुर्दे में लगातार दर्द हो रहा है। उसने दूसरे चिकित्सक को दिखाया तो पता चला कि आपरेशन गलत होने के कारण वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। मेहरबान के साथ पहुंचे परिजनों व अन्य लोगों ने चिकित्सक पर गलत आपरेशन का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया तो नई मंडी कोतवाली पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों को शांत किया।