{"_id":"5bc4e01dbdec2269960baa1c","slug":"201539629085-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना लूट कांड में घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहाना लूट कांड में घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुजफ्फरनगर/रोहाना। रोहाना में होटल पर कर्मियों व वाहन चालकों को बंधक बनाकर की गई लूट मामले में सोमवार को एसपी सिटी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी ने घटनास्थल पर क्राइम सीन क्रिएट कर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। थाना पुलिस को जल्द से जल्द लुटेरों की धरपकड़ के साथ ही स्टेट हाइवे पर रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
रोहाना में होटल पर लोगों को बंधक बनाकर की गई लूट मामले में सोमवार को एसपी सिटी व सीओ सिटी ने टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों से पूछताछ के साथ ही मौके पर क्राइम सीन क्रिएट कर समझी वारदात की हकीकत। थाना पुलिस की टीम बनाकर दिए गए लुटेरे गिरोह की जल्द से जल्द धरपकड़ के निर्देश।
रोहाना में स्टेट हाइवे पर पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित नीलकंठ होटल व रजत धर्मकांटे पर तीन दिन पूर्व छह नकाबपोश बदमाशों ने जमकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने नीलकंठ होटल के कर्मचारियों के साथ ही धर्मकांटा मालिक रोहाना खुर्द निवासी अमित त्यागी और कई वाहन चालकों को एक कमरे में बंधक बनाकर लाखों की नकदी-मोबाइल व अन्य सामान लूटा था। करीब डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाने के बाद लुटेरे पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। सोमवार को एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ होटल नीलकंठ पहुंचे और लुटेरों द्वारा बंधक बनाए गए होटल कर्मियों से पूछताछ की। अफसरों ने धर्मकांटे पर बने कमरे पर क्राइम सीन क्रिएट करते हुए पूरे मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही इंस्पेक्टर अनिल कपरवान को लुटेरे गिरोह की जल्द से जल्द धरपकड़ के साथ ही क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं वारदातों के मद्देनजर पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है और बहुत जल्द लुटेरा गिरोह पुलिस के शिकंजे में होगा।