फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंगा पीडित कालोनी का सितारा हत्याकांड़

दंगा पीडित कालोनी का सितारा हत्याकांड़

Tue, 02 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
दंगा पीडित कालोनी का सितारा हत्याकांड़
महिला की हत्या में प्रेमी का चालान किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना/फुगाना। अक्टूबर। गला दबाकर महिला की हत्या करने वाले गांव लोई निवासी मुनव्वर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि महिला उसके साथ निकाह के लिए दबाव बना रही थी। उसके इस दबाव से परेशान होकर तथा महिला से छुटकारा पाने के लिए उसने महिला की हत्या की।

थाना फुगाना के गांव लोई से सोमवार को पुलिस ने सड़ी गली अवस्था में गन्ने के खेत से महिला का शव बरामद किया था। मृत महिला सितारा थाना फुगाना के गांव फतेहपुरखेड़ी के पास बनी दंगा पीड़ित कालोनी की रहने वाली थी। महिला 16 सितंबर को घर से दवाई लेने के लिए गई थी। सितारा के वापस न आने पर उसके पति आमिल ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना फुुगाना में दर्ज करवाई थी। मृत सितारा के पति द्वारा जाहिर की गई आशंका तथा कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने गांव लोई निवासी मुनव्वर को गिरफ्तार किया। मुनव्वर से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेेही पर पुलिस ने लोई के जंगल में गन्ने के खेत से सितारा के शव को सोमवार को बरामद किया था। फुगाना पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान मुनव्वर ने पुलिस को बताया कि सितारा का परिवार दंगे के दौरान लोई शिविर में आ गया था। वही पर उसके साथ जान पहचान हुई थी। सितारा के साथ उसके विवाहेतर संबंध थे। मुनव्वर ने पुलिस को बताया कि सितारा चार बच्चों की मां थी। उसके अपने भी तीन बच्चें है। वह उसके साथ निकाह के लिए दबाव बना रही थी। परेशान होकर तथा सितारा से छुटकारा पाने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने सितारा के हत्यारोपी मुनव्वर का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed