{"_id":"5b917c05867a557f032abd65","slug":"201536261125-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया लहूलुहान
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया लहूलुहान
छपार। पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार दबंगों ने युवक को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया गया है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
छपार थाने पर बसेड़ा निवासी हरिकिशन ने तहरीर दी। बताया कि उसके बेटे सुमित की पत्नी से गांव के ही चार आरोपी युवक रोजाना रास्ते में आते-जाते समय छेड़छाड़ करते थे। पुत्रवधू की शिकायत पर कई बार आरोपियों को समझाया गया, लेकिन उनकी हरकतें लगातार जारी रहीं। आरोप है कि बुधवार को एक बार फिर से आरोपियों ने महिला के साथ सरेराह छेड़खानी की, जिसकी सूचना उसने पति सुमित को दी, जिसने आरोपियों का विरोध किया। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी कुछ देर बाद लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और सुमित को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसे अधमरा कर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्प्ताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।