{"_id":"5b65f3024f1c1bab7d8b6734","slug":"201533408002-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कढ़ली में धारदार हथियार चले, पथराव, बाइक में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कढ़ली में धारदार हथियार चले, पथराव, बाइक में तोड़फोड़
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गांव कढ़ली में विवाहिता के मायके वालों पर ससुरालवालों ने तलवारों और बलकटी से हमला बोल दिया। पथराव करते हुए बाइक में तोड़फोड़ कर दी। हमले में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
मीरापुर के गांव कासमपुर खोला निवासी नरेश ने अपने पुत्री पूजा की शादी पांच वर्ष पूर्व गांव कढ़ली निवासी कुलदीप पुत्र कृष्ण के साथ की थी। आरोप है कि पूजा की ननद मोबाइल पर किसी के साथ काफी देर तक बातचीत करती रहती थी। जिसका पूजा विरोध करती है। इसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी होने लगी। ससुराल के लोग पूजा को तंग करने लगे थे। तीन दिन पूर्व विवाहिता के पिता नरेश, मां मुकेश और मोतीराम गांव कढ़ली में ससुराल वालों को समझाने के लिए गए। परिवार में बातचीत करने पर ससुराल वालों ने मायके के पक्ष के लोगों पर तलवारों और बलकटी से हमला कर दिया। पथराव भी किया और लाठी-डंडे मारकर बाइक में तोड़फोड़ कर दी। हमले में नरेश, मुकेश व मोतीराम घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने विवाहिता के पति कुलदीप, सास कुसुम, ससुर कृष्ण, देवर दीपक, ननद प्रतिभा व मनीषा तथा दूसरे समुदाय के पड़ोसी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। पीड़ित पक्ष के लोग शनिवार को क्षतिग्रस्त बाइक को लेकर थाने में पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई कि अगर उन्होंने अपनी बेटी पूजा को वापस उसकी ससुराल में भेजा तो, उसकी जान को खतरा है।