फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोरी के दो ट्रैक्टरों समेत युवक गिरफ्तार, एक फरार

चोरी के दो ट्रैक्टरों समेत युवक गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी के दो ट्रैक्टरों समेत युवक गिरफ्तार, एक फरार
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के ट्रैक्टर बेचने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर भी बरामद किए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बुधवार को दधेडू चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने नफीस के खेत के पास बने क्वार्टरों में खड़े दो ट्रैक्टरों को ले जाते हुए दो संदिग्ध युवकों पर नजर पड़ी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसने अपना नाम मेरठ के थाना भावनपुर के गांव नगला साहू निवासी जावेद बताया। जबकि थानाभवन क्षेत्र का उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद दोनों ट्रैक्टर को थाने ले आई। एसओ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दधेडू कलां में आरोपी नफीस को गिरफ्तार उसके कब्जे से नौ ट्रैक्टर बरामद किए थे। हरियाणा, दिल्ली समेत कई जनपदों से चोरी के ट्रैक्टरों पर फर्जी पंजीकरण संख्या और नाम पते डालकर किसानों को बेचा जाता था। नफीस से पूछताछ के बताया था कि चोरी के ट्रैक्टरों को बेचने के मुख्य आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने नफीस को जेल भेजकर जावेद समेत दो आरोपियों को वांछित किया था। गिरफ्त में आए जावेद ने पुलिस को बताया कि वह थानाभवन, खतौली और रोहटा क्षेत्र लोगों से चोरी के ट्रैक्टर खरीदकर दधेडू के नफीस को बेचने का कारोबार करते थे। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर चार आरोपियों को वांछित किया है। टीम में दधेडू चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed