फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गर्भवती महिला का आत्महत्या करने का प्रयास

गर्भवती महिला का आत्महत्या करने का प्रयास

Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला का आत्महत्या करने का प्रयास
महिला ने जान देने की कोशिश की
विज्ञापन

जानसठ। ससुराल पक्ष से परेशान होकर गांव कवाल निवासी विवाहिता ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने ससुर के विरुद्ध पाबंद मुचलका की कार्रवाई की है।

इस गांव निवासी पीड़िता ने थाने में पहुंचकर अपने पति व ससुर पर गाली लौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। फरीदाबाद निवासी राधा पुत्री श्रीकृष्ण का विवाह कवाल गांव निवासी कपिल पुत्र भगवत से छह वर्ष पूर्व हुआ था। विवाहिता के दो बच्चे हैं और फिलहाल वह गर्भवती भी है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने पीड़िता महिला के परिजनों व पति व ससुर को बुलाकर बातचीत की। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र सैनी व पीड़िता का चचेरा ससुर आदि भी थाने पहुंच गए और मामला पारिवारिक बताते हुए दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया गया है। इंस्पेक्टर ने पति कपिल को भविष्य में पत्नी का उत्पीड़न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ने ससुर भगवत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पाबंद मुचलका कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed