फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी से रेप कर विडियो बनाने का मुकदमा दर्ज

किशोरी से रेप कर विडियो बनाने का मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से रेप कर विडियो बनाने का मुकदमा दर्ज
किशोरी से दुराचार मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।
शहर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी के साथ रेप के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ रेप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
सिविल लाइन थाना पर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके यहां उसकी भांजी रहने आई थी। आरोप है कि मकान में ही रहने वाले युवक ने अपने बहन के सहयोग से उसकी भांजी को बहला फुसलाया और उसके साथ रेप किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने रेप किया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। रविवार को पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नई मंडी से बीड़ी व्यापारी लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी से एक बीड़ी व्यापारी अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
नई मंडी में कोतवाली के पास बीडी सिगरेट का थोक विक्रेता पवन अग्रवाल रविवार सुबह अचानक लापता हो गया। उक्त व्यापारी के परिजनों ने पवन की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि नई मंडी की शिवपुरी निवासी पवन अग्रवाल नई मंडी मे बीडी-सिगरेट का थोक का कारोबार करता है। रविवार सुबह पवन अग्रवाल अपने घर से दुकान के लिए चला तथा दुकान के बाहर स्कूटर खडा कर अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड निवासी दिलनवाज ने शहर कोतवाली पर एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शाहबुदीनपुर रोड निवासी महिला ने उसे फोन करके अपने यहां बुलाया था। जब वह आरोपी के मकान के बाहर पहुंचा तो तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में उसका मोबाइल फोन भी टूट गया तथा आरोपियों ने उसका नगदी से भरा पर्स भी लूट लिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed