फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सेल्सटैक्स की एसआईबी टीम का छापा

सेल्सटैक्स की एसआईबी टीम का छापा

Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सेल्सटैक्स की एसआईबी टीम का छापा
दो फर्मों में कर चोरी पकड़ी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे में कर चोरी की सूचना पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने गर्ग टिंबर व कन्हैया ट्रेडिंग नाम से बिल्डिंग मैटेरियल फर्मों पर बुधवार को सायं करीब चार बजे छापा मारा। दोनों फर्मों पर काफी मात्रा में बिना बिल का माल मिलने पर सील किया गया। एसआईबी टीम व्यापारियों को सभी कागजात लेकर हाजिर होने की चेतावनी देकर गई है। कमिश्नर पीएन सिंह, राकेश व एसआईबी से सुभाष चंद की टीम ने छापा मारकर स्टाक आदि की जांच की। जांच के दौरान काफी मात्रा में मिले माल के बिल व अन्य अभिलेख भी कारोबारी की ओर से उपलब्ध नहीं कराए गए। टीम ने माल को सील करते हुए खरीद व बिक्री से जुड़े कागजों की फोटोप्रति कराकर जांच के लिए ले गई। अधिकारियों ने बताया कि कारोबारियों को सभी अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपलब्ध होने की चेतावनी दी गई है। गड़बड़ी मिलने पर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed