फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक खाते से दस हजार उड़ा लिए

बैंक खाते से दस हजार उड़ा लिए

Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बैंक खाते से दस  हजार उड़ा लिए
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी मौहम्मद कय्यूम पुत्र हिदायतुल्ला ने पुलिस को बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक में है। आरोप है कि 25 जनवरी को उसके मोबाइल पर तीन मैसेज आए, जिनमें दो हजार, पांच हजार और तीन हजार रुपये उनके खाते से निकाले गए, जबकि उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही था। पुलिस जांच कर रही है। उधर, अज्ञात व्यक्ति ने युवक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 50 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी मनु जैन ने पुलिस को बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीएनएच फोटो साईट से 49,900 रुपये की शॉपिंग की है।
विज्ञापन


कहासुनी में साले को चाकू मारा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैफी कालोनी निवासी मेहराज पुत्र यासीन की मोहल्ले मेें ही रहने वले उसके बहनोई जान मोहम्मद, मोनिस, उस्मान आदि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमे चलते आरोपी धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस गए और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed