{"_id":"5a62410a4f1c1b88268b5621","slug":"201516388618-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे पर हमलाकर सवा लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे पर हमलाकर सवा लाख रुपये लूटे
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। कुछ लोगों ने महिला और उसके बेटे से मारपीट कर लूटपाट की और फरार हो गए। महिला ने इस संबंध में तहरीर दी है।
गांव युसुफपुर निवासी फातमा ने बताया कि शामली के गांव भैसानी में उसकी रिश्तेदारी है। वह अपने भाई इंतजार से किसी काम के लिए एक लाख 25 हजार रुपये लेकर अपने बेटे जाकिर के साथ लौट रही थी। आरोप है कि भोपा से गांव जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रकम लूट ली। विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट भी की। ने शोर मचाया तो लोग मौके पर आ गए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने बदमाशों को पहचान लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला लेन देन और मारपीट का है। जिसकी जांच की जा रही है।
स्कूल में चोरी
भोपा। स्कूल से चोर सोलर लाइट की प्लेट चोरी कर ले गए। गांव रूड़कली स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदेशपाल ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत रात चोरों ने स्कूल से सोलर लाइट की प्लेट चोरी कर ली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
किसान पर हमला किया चार के खिलाफ मुकदमा
भोपा। दो ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में टकराने को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ककराला निवासी विरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई उमेश बिहारगढ़ से गन्ने लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से मोरना आया था। ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर दुकान से सामान खरीदने लगा तो बिहारगढ़ के प्रवेश की ने ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी ट्रॉली में टक्कर मार दी। विरोध करने पर प्रवेश ने अपने तीन साथियों के साथ धारदार हथियार से हमला कर उसके भाई को घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।