फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुल्हे के भाई ने साथियों के साथ युवती से किया गैंगरेप

दुल्हे के भाई ने साथियों के साथ युवती से किया गैंगरेप

Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
दुल्हे के भाई ने साथियों के साथ युवती से किया गैंगरेप
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे के भाई ने अपने दो साथियों के मिल कर पड़ोस की युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। घटना से गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार को सरफराज की शादी थी। उसकी बारात चरथावल में गई है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी की बेटी नल पर पानी लेने आई थी। आरोप है तभी दूल्हे के भाई शादाब ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर युवती को पकड़ लिया। उसका मुंह भींच कर एक मकान में ले गए। आरोप है कि वहां पर तीनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई की। बाद में आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को बताया। इस पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के परिजनों को बताया तो उन्हें भी चुप रहने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी बरात में चले गए। उनके जाने के बाद किसी तरह से पीड़िता को उसके परिजन लेकर शाहपुर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी, तो आरोपी फरार मिले। पुलिस चरथावल भी गई, मगर तब तक आरोपी वहां से भी फरार हो चुके थे। शाहपुर इंस्पेक्टर ब्रजेश प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़िता को डॉक्टरी के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed