फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमी युवक की दूसरी शादी रूकवाने पर अड़ी युवती

प्रेमी युवक की दूसरी शादी रूकवाने पर अड़ी युवती

Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युवक की दूसरी शादी रूकवाने पर अड़ी युवती
शादी रुकवाने पर अड़ी युवती
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। तीन साल पहले विवाह की रस्म पूरी कर चुके युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए युवती से दो दिन से थाने में डेरा डाल रखा है। सोमवार को युवक की बरात जानी है। जबकि युवती का कहना है कि युवक पहले ही उसके साथ शादी कर चुका है। पुलिस के लिए भी मामला परेशानी का सबब बना है।

बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र की युवती ने शनिवार को थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर तीन साल से शादी करने के बाद यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इस मामले में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा समेत मौअज्जिज लोग युवक और युवती की शादी की विधिवत रस्म अदा करने के प्रयास में जुटे थे। हालांकि लड़की के पिता और अन्य रिश्तेदार लड़की को उसके प्रेमी युवक से नाता तोड़कर वापस चलने के लिए प्रयास कर रहे थे। हालांकि लड़की किसी भी सूरत में अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। बकौल लड़की तीन साल पहले हरिद्वार में युवक ने उसके साथ ब्याह की रस्म निभाई थी। युवक दूसरी शादी करेगा, तो लड़की ने दो टूक कहा कि वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए बिना वापस नहीं लौटेगी। दरोगा का कहना है कि करीब एक महीने पहले गांव में दोनों पक्षों के बीच सुलहनामे के बाद लड़की वापस चली गई थी। हालांकि युवक द्वारा चार दिसंबर को शादी करने की भनक लगते ही मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed