{"_id":"59ff5df54f1c1bec538bb4a1","slug":"201509907957-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
मुजफ्फनगर। नई मंडी पुलिस ने देवीदयाल शर्मा हत्याकांड में एक हत्यारोपी को कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि गत वर्ष बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर एटूजेड कालोनी के पास मेरठ निवासी देवीदयाल शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी हरवीर पुत्र वेदपाल का नाम प्रकाश में आया था, जो विगत दिनों जेल चला गया था। पुलिस ने उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। उसने बताया कि लूट का विरोध करने पर उनसे अपने साथी हैप्पी के साथ मिल कर देवीदयाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
जिलाबदर बदमाश दबोचा
मुजफ्फरनगर। भौराकलंा पुलिस ने सिसौली निवासी पप्पू पुत्र हरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि डीएम ने उसे छह माह के लिए जिला बदर किया था, मगर वह क्षेत्र में ही रह रहा था।
विज्ञापन
तीन तस्कर दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने मिमलाना निवासी धर्मेंद्र सैनी से दस लीटर कच्ची शराब, आखलौर के मुकेश से पांच लीटर शराब और रामलीला टिल्ला निवासी आदर्श से 42 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए है।
युवती का अपहरण किया
मुजफ्फरनगर। खालापार निवासी सबीना ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी भांजी राशीदा उसके घर पर रह रही थी। आरोप लगाया कि रविवार सुबह सुजडू निवासी भूरा आदि मकान पर आए और परिजनों के साथ मारपीट कर उसकी भांजी का अपहरण कर ले गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।