फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2.5 lakh looted from businessman

कपड़ा शोरूम में बदमाशों का धावा, 2.50 लाख की नगदी लूटी      

Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh looted from businessman
पीड़ित व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में रेलवे रोड पर कपड़ा शोरूम में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 2.50 लाख की नगदी लूट कर सनसनी फैला दी। सूचना पर सीओ हरिराम यादव व इंस्पेक्टर ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन


मोहल्ला श्यामपुरी निवासी कपड़ा व्यापारी रमेश तनेजा व उसके बेटे सुनील का रेलवे रोड पर कपड़ा का शोरूम है। बुधवार देर शाम को व्यापारी कैश गिन रहे थे। इसी दौरान बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश शोरूम पर पहुंचे। बाइक से उतरकर एक बदमाश ने शोरूम के गेट पर खड़े गार्ड पर पिस्टल तान दी। बाकी दोनों बदमाशों ने व्यापारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया और व्यापारियों से 2.50 लाख की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों व्यापारी बाप व बेटे को पीटा।
विज्ञापन


बदमाश लूटपाट करने के बाद व्यापारियों को गोली मारने की धमकी देते बाइक फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारियों ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ हरिराम यादव व इंस्पेक्टर केपी पुलिस बल के साथ व्यापारियों की दुकान पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित व्यापारियों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed