{"_id":"5cd1d9ffbdec22070518c560","slug":"191557256703-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक प्रमाणपत्र लौटाने के बदले मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शैक्षिक प्रमाणपत्र लौटाने के बदले मांगी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांव कूकड़ा निवासी विवाहिता ने पूर्व पति पर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र लौटाने के बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट कर सोने की चेन लूटने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसपी क्राइम ने नई मंडी थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा में अपने चाचा के घर रह रही नेहा शर्मा ने एसपी क्राइम आरबी चौरसिया को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2016 में इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। बाद में मतभेदों के चलते जनवरी 2019 में दोनों के बीच कोर्ट के माध्यम से तलाक हो गया था। शादी के समय उसने मेरठ में एएनएम के कोर्स में दाखिला लिया था, जिसमें उसने इंदिरा कॉलोनी स्थित ससुराल का ही एड्रेस लिखा था। ऐसे में कोर्स पूरा होने के बाद उसके एएनएम के शैक्षिक प्रमाणपत्र डाक द्वारा ससुराल के एड्रेस पर ही भेज दिए गए। आरोप है कि जब उसने पूर्व पति से अपने प्रमाणपत्र मांगे तो उनके बदले में उससे पांच लाख की रंगदारी मांगी गई।
पीड़िता का कहना है कि मंगलवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। घर से निकलते ही पूर्व पति अपनी मां व दो अन्य लोगों के साथ मिला और गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये नहीं देने पर शैक्षिक प्रमाणपत्र लौटाने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की और सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने एसपी क्राइम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर एसपी क्राइम ने नई मंडी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।