{"_id":"5bfaeb41bdec2241a73a6f5f","slug":"191543170881-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचनसिंह कॉलोनी से छात्रा संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बचनसिंह कॉलोनी से छात्रा संदिग्ध हालात में लापता
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
छात्रा संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांधीनगर निवासी युवक व उसके परिजनों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी बीए फाइनल वर्ष की छात्रा है। वह रोजाना गांधी कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 12 नवंबर को भी छात्रा रोज की भांति ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद से घर नहीं लौटी। परिजनों ने हरसंभव तलाश की, लेकिन छात्रा का सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों के अनुसार अब उन्हें पता चला कि गांधीनगर निवासी युवक अपने परिजनों के साथ छात्रा को एक गाड़ी में बैठाकर ले गया है। इस पर पीड़ित परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे, जहां आरोप है कि युवक के परिजनों ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। इस पर पीड़ित परिजन बैरंग लौट आए। परिजनों ने आरोपी के कार्रवाई के साथ ही बेटी की सकुशल बरामदगी की भी गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।