फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को पकड़ा

मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को पकड़ा

Fri, 23 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को पकड़ा
मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन

मोरना। ककरौली पुलिस ने बुधवार की देर रात गश्त के दौरान मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। गांव जौली व बेहड़ा मार्ग पर निवादा पुलिया के पास स्थित यात्री शेड में बैठे दो युवकों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने नजदीक जाना चाहा, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। बदमाशों ने अपने नाम रामकुमार उर्फ रामू व सुधी कुमार निवासी गांव बेहड़ा सादात बताए। थाने में बदमाशों के विरुद्ध आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों बदमाशों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed