{"_id":"5beb239ebdec22697b117045","slug":"191542136734-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज लेखक के ऑफिस की छत फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस्तावेज लेखक के ऑफिस की छत फाड़ी
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। अज्ञात चोरो ने दुस्साहस करते हुए तहसील परिसर स्थित दस्तावेज लेखक के ऑफिस की छत तोड़ दी। हालांकि ऑफिस से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। मगर, दस्तावेज लेखक की मेज पर धमकी भरा एक पत्र मिला है।
कस्बा निवासी दिनेश गोयल बुढ़ाना तहसील में दस्तावेज लेखन का कार्य करता है। दिनेश गोयल का तहसील परिसर में अपना एक ऑफिस है। सोमवार की रात चोरों ने दुस्साहस करते हुए दिनेश गोयल के ऑफिस की छत तोड़ कर प्रवेश किया। इसकी जानकारी दिनेश गोयल को मंगलवार को सुबह तहसील में आने पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दस्तावेज लेखक के ऑफिस से चोरों ने कोई सामान नहीं चुराया। कार्यालय की मेज पर एक पत्र मिला। पत्र में चोर ने लिखा है कि उसकी एक फाइल आपके पास है। इसी फाइल के लिए मैने छत फाड़ी है। इस फाइल के लिए उसके साथ गाली गलौच हुई थी। अब तुम्ही सोच लेना की मै कौन हूूं ओर क्या कर सकता हूं। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर घटना की जांच आरंभ कर दी है।