{"_id":"5be7227cbdec2269717a2d98","slug":"191541874300-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरनगर के युवक को कुता काटे की हड़क उभरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेरनगर के युवक को कुता काटे की हड़क उभरी
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की लाश खाली प्लॉट में मिली
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर में कई माह पूर्व कुत्ता काटने से जख्मी हुए युवक को शुक्रवार देर रात रेबीज के लक्षण उभर आए। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया, जिस पर उसे घर ले जाया गया। वहां से तड़के करीब चार बजे वह भाग निकला, जिसके बाद शनिवार देर रात उसकी लाश शांतिनगर के एक खाली प्लॉट में पड़ी मिली।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मूसा शेरनगर निवासी नफीस के बेटे कालू (24) को कई माह पूर्व गांव में ही कुत्ते ने काट लिया था। उस समय उसने लापरवाही दिखाते हुए उसका उपचार नहीं कराया गया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम के समय कालू में रेबीज के लक्षण उभरने लगे, जिसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। इस पर परिजन देर रात उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन उसे सुबह मेरठ ले जाने की बात कहकर घर ले गए, जहां शनिवार तड़के करीब चार बजे वह घर से फरार हो गया। परिजनों ने हरसंभव तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लगने के बाद नई मंडी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि देर रात भोपा रोड स्थित मोहल्ला शांतिनगर के एक खाली प्लॉट में युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया तो उसकी शिनाख्त शेरनगर से लापता रेबीज पीड़ित कालू के रूप में हुई, जिस पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई।