{"_id":"5bccd157bdec2269980463c9","slug":"191540149591-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस व तीन हजार रुपये की नकदी बरामद की। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कस्बे की एचपी गैस एजेंसी पर हुई लूट का खुलासा किया।
क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह को रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़ौत रोड़ पर पुलिया के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ बड़ौत रोड की ओर दौड़ पड़े। बड़ौत रोड पर पुलिया के पास एफसीआई गोदाम के निकट पुलिस ने तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में कूद गए। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए तीनों बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने तीन तमंचे, कारतूस व तीन हजार रुपये की नकदी बरामद की। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश आदित्य उर्फ भूरा पुत्र रामकुुमार थाना फुगाना का रहने वाला है। इसके साथ पकड़े गए बदमाश आशीष पुत्र नरेश व वेदांत पुत्र सुधीर बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव टीकरे के रहने वाले हैं। आदित्य ने अपने तीन अन्य साथियों की सहायता से तीन अक्तूबर को शहीद रिजवान त्यागी एचपी गैस एजेंसी के कैशियर अजीत से 30 हजार 782 रुपये की नकदी व मोबाइल लूटा था। पुलिस ने इस लूट का खुलासा किया। आदित्य ने पुलिस को इस लूट में शामिल रहे अपने तीन अन्य साथी हिमांशु पुत्र सतेन्द्र, गगन पुत्र आजाद व विजय पुत्र राजू निवासी टीकरी थाना दोघट जनपद बागपत के नाम बताए, जो घटना के बाद से फरार हैं। पत्रकार वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में आदित्य के साथ पकड़े गए आशीष व वेदांत ने शामली जनपद के गांव बादशाहपुर व काबड़ौत में लूट की थी। इस लूट को दोनों ने स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की सूचना शामली पुलिस को भी दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए युवक स्कूल के छात्र हैं। अपने शौक पूरे करने के लिए ये घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लूट के फरार तीनों आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।