फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में बच्चों के विवाद में संघर्ष, कई घायल

दो पक्षों में बच्चों के विवाद में संघर्ष, कई घायल

Fri, 31 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में बच्चों के विवाद में संघर्ष, कई घायल
दो पक्षों में बच्चों के विवाद में संघर्ष
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव टोड़ा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। इस हमले में कई महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत किया।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोड़ा में बुधवार की शाम जितेंद्र पुत्र कृष्ण के बच्चों का बालिस्टर पुत्र हुकम सिंह के बच्चों के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। बच्चों के झगड़े की सूचना जब बड़ों को लगी, तो दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई थी। अचानक हुए इस हमले में एक पक्ष से जितेंद्र एवं अंकित पुत्रगण कृष्ण, इनकी चचेरी बहन भारती पुत्री रामपाल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से बालिस्टर पुत्र हुकम सिंह, बालेंद्र पुत्र चंद्रपाल के घायल हो गए। इनके अलावा भी अन्य को लोगों को मामूली चोटें पहुंची। मारपीट करने वाले सभी लोग नशे में थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से जितेंद्र व अंकित और दूसरे पक्ष से बालिस्टर व बालेंद्र को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed