फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुबई भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पे

दुबई भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पे

Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुबई भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पे
दुबई भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लद्दावाला निवासी युवक को नौकरी के लिए दुबई भेजने का झांसा देकर चार लोगों ने उससे डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। तकादा करने पर आरोपियों ने उसे फर्जी टिकट व फर्जी वीजा थमा दिया और विरोध करने पर पीड़ित को धमकी दे डाली।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी शमीमा पत्नी नसरूद्दीन ने तहरीर देकर बताया कि शुएब, फरमान, हबीब व छोटा खाईबाड़ निवासीगण मंदिर वाली गली, मिमलाना रोड ने उसके बेटे सलमान को नौकरी के लिए दुबई भेजने की बात कही थी। महिला के मुताबिक आरोपियों पर विश्वास कर उसने उन्हें डेढ़ लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि चारों लोगों ने कुछ समय बाद उन्हें दुबई का टिकट और वीजा दे दिया, जो जांच में फर्जी पाया गया। इस पर पीड़िता व उसके बेटे ने आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने मां-बेटे को धमकियां देनी शुरू कर दी। इस पर पीड़िता ने डीजीपी कार्यालय में घटना की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता के मुताबिक डीजीपी ऑफिस से पुलिस को छह जून को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने अब एसएसपी अनंतदेव से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed