फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Happiness was expected in the family a month from now; instead, it has turned into sorrow.

एक माह बाद परिवार में आनी थी खुशियां, अब गम में बदलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Happiness was expected in the family a month from now; instead, it has turned into sorrow.
20jjrp09- सिविल अस्पताल के शव गृह से शव लेकर जाते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेरी। सोनीपत के गोहाना स्थित ठस्का म्हारा गांव निवासी हैप्पी के परिवार में जल्द ही खुशियां फिर दस्तक देने वाली थीं, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
हैप्पी अपनी पत्नी कोमल, मां मुनेश और दोनों बच्चों के साथ सोमवार को हंसी-खुशी बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए अपनी कार में आ रहे थे।
हैप्पी की पत्नी कोमल 8 माह की गर्भवती थी और जल्द ही परिवार में खुशियां दस्तक देने वाली थी। सोमवार सुबह पूरा परिवार तैयार होकर माता के दर्शन के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में बेरी-गोच्छी मार्ग पर नहर के पास उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे खेतों में उतर गई और पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में उसकी पत्नी कोमल और मां मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह आसपास के लोगों के सहयोग से उनको डीघल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से कोमल की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान हैप्पी की मां व पत्नी दोनों ने दम तोड़ दिया। ऐसे में जिस परिवार में खुशियां आने वाली थी, वहां अब गम ने दस्तक दे दी। हादसे में सास-बहू की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। कोमल को पहले एक लड़का व एक लड़की हैं। अब दोनों बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अस्पतालों में हुआ पोस्टमार्टम
हादसे में जान गंवाने वाली मुनेश का पोस्टमार्टम झज्जर के नागरिक अस्पताल में करवाया गया जबकि कोमल का पोस्टमार्टम पीजीआईएमएस रोहतक में करवाया गया। दोनों के निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। जिस धार्मिक यात्रा के लिए दोनों घर से निकली थीं, वह परिवार के लिए कभी न भूलने वाले दुख में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed