फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Car goes out of control and hits a tree on the Beri-Gochhi road; mother-in-law and daughter-in-law killed.

बेरी-गोच्छी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, सास-बहू की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेरी/झज्जर। बेरी-गोच्छी मार्ग पर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंगलवार को सोनीपत के गोहाना स्थित ठस्का म्हारा गांव निवासी सास-बहू की मौत हो गई। कार में सवार एक परिवार के सदस्य माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए बेरी आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कार में सवार सास मुनेश और बहू कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल सास को उपचार के लिए डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया और बहू को पीजीआईएमएस रोहतक भर्ती करवाया गया, जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बहू 8 माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

सोनीपत जिले रहने वाले हैप्पी अपनी मां 53 वर्षीय मुनेश, 28 वर्षीय पत्नी कोमल व बच्चों के साथ सोमवार को माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए बेरी आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह बेरी-गोच्छी मार्ग पर नहर के पास पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी को एक तरफ का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाकी लोगों को हल्की चोटें आईं।

---------------------------
वर्जन
बेरी-गोच्छी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। हादसे में सास-बहू की मौत हो गई। मुनेश का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और कोमल का पीजीआईएमएस रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई हैं।
योगेश कुमार, थाना प्रभारी, बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article