फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फयरिंग की घटना को पचा गयी पुरकाजी पुलिस

फयरिंग की घटना को पचा गयी पुरकाजी पुलिस

Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
फयरिंग की घटना को पचा गयी पुरकाजी पुलिस
पुरकाजी। दो दिन पूर्व दो कच्ची शराब माफिया में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्राम तुगलकपुर निवासी दो शराब माफिया में बृहस्पतिवार रात एक दूसरे के क्षेत्र में शराब सप्लाई करने को लेकर मारपीट की घटना हो गई थी। जिसमें हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुरकाजी अस्पताल लाकर उनका डाक्टरी परीक्षण कराया था। तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने पर तहरीर नहीं दी गई है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चर्चा है कि पुलिस ने कुछ लोगों के जरिए दोनों पक्षों से साठगांठ कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन


धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज
पुुरकाजी। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी एक व्यापारी की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। साकिर अहमद ने पुलिस तहरीर देकर मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी लक्ष्मी इंटर प्राइजेज के स्वामी राम नरेश पर एक्सपायरी दूध की बोतलों पर दूसरी स्लिप लगाकर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
पुरकाजी। कांवड़ मेले के मद्देनजर शनिवार को थाना पुलिस ने आर ए एफ पुलिस बल के साथ कस्बे के मेन बाजार, खादर तिराहा, झोझगान, हलवाईयान, जाटान आदि में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरा पुलिस ने कस्बे के जिम्मेदार लोगों से संपर्क कर कांवड़ मेले में सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed