फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फेसबुक से परवान चढा प्यार, कोर्ट मैरिज कर खादर पहुंची प्रेमिका

फेसबुक से परवान चढा प्यार, कोर्ट मैरिज कर खादर पहुंची प्रेमिका

Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक से परवान चढा प्यार, कोर्ट  मैरिज कर खादर पहुंची प्रेमिका
पुलिस ने युवती को थाने भेजा
विज्ञापन

पुरकाजी। फेस बुक से परवान चढे़ प्यार में कोर्ट मैरिज कर प्रेमिका अपने प्रेमी संग अपने ससुराल पहुंच गई, जिस पर युवक के परिजनों ने युवती को समझाकर वापस अपने घर जाने की सलाह दी। मगर युवती के ना मानने पर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन पुरकाजी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को महिला थाने भेज दिया है।

पुरकाजी क्षेत्र के खादर के ग्राम रजगल्लापुर निवासी एक युवक का पंजाब प्रांत के पटियाला निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते दोनों ने 21 मार्च में कोर्ट मैरिज कर ली थी। पांच मई को युवती के मुजफ्फरनगर न्यायालय में बयान भी हो गए थे। सोमवार को युवती के परिजन पटियाला पुलिस को लेकर पुरकाजी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। बाद में पुलिस ग्राम रजगल्लापुर पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर महिला थाने ले जाकर युवती के बयान कराए। इस संबंध में मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि युवती ने कोर्ट मैरिज कर रखी है। साथ ही हाईकोर्ट में भी सुरक्षा के लिए रिट दायर कर रखी है। युवती बालिग है और उसने अपने बयानों में युवक के साथ जाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उसके परिजन उसे समझाने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed