{"_id":"6ad12ed17328a5fbfe014a0c","slug":"pottery-seller-hanged-himself-to-death-orai-news-c-224-1-ori1005-151240-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मिट्टी के बर्तन विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मिट्टी के बर्तन विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के मझवार गांव में मजदूर ने घर के आंगन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों और परिजन को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
थाना क्षेत्र के मझवार गांव निवासी दीपराज (40 ) घर में अकेले रहते थे। बुधवार शाम घर के आंगन में उसका शव फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों और परिजन ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
ग्रामीणों के अनुसार दीपराज की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। दूसरी पत्नी और बच्चे उससे अलग रहते थे। वह घर में अकेले रहकर मिट्टी के बर्तन बेचता था। ग्रामीणों का कहना है कि वह सरल स्वभाव का था। हालांकि, पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा के बावजूद आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि मझवार गांव में व्यक्ति के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।