{"_id":"6ad12e6f1ee27fdf7409434f","slug":"youth-arrested-for-making-lewd-remarks-at-women-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1091493-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Fri, 16 Oct 2026 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं और राहगीरों पर फब्तियां कसने तथा स्थानीय लोगों से विवाद करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने जीवनगढ़ निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह और अधिक उग्र होकर विवाद करने लगा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना मिली थी। डाकपत्थर चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर जीवनगढ़ फरीद को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन