{"_id":"5b01c5444f1c1be6408b6c3a","slug":"191526842692-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के बाद भी चोरो का कोई सुराग नही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन के बाद भी चोरो का कोई सुराग नही
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने इंस्पेक्टर व सीओ की क्लास ली
बुढ़ाना। टांडा माजरा गांव में तीन दिन पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम है। घटना का खुलासा नहीं होने से क्षुब्ध विधायक उमेश मलिक ने सीओ व इंस्पेक्टर की क्लास ली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा माजरा निवासी पंकज पुत्र ओमपाल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बृहस्पतिवार रात घर के आंगन में सो रहा था। देर रात नकाबपोश चोरों ने मकान के पिछवाडे़ खेत की ओर से दीवार फांदकर मकान में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी में रखी पांच लाख 12 हजार रुपये की नकदी, 15 तोला सोना व तीन किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। चोरों ने कपड़ों से भरे दो सूटकेस भी चुरा लिए थे। इसी दौरान आहट सुनकर पंकज की 14 वर्षीय बेटी अन्नू की आंख खुल गई। अन्नू के चारपाई पर करवट बदलते ही चोर नकदी आभूषण व दो सूटकेस लेकर घर के मुख्य द्वार से फरार हो गए थे। शुक्रवार को सुबह जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची। फोरेंसिक विभाग की टीम ने हाथों के नमूने लिए। घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी आज तक पुलिस के हाथ खाली है। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक रविवार को गांव टांडा माजरा पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी व इंस्पेक्टर भी ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। विधायक उमेश मलिक ने दोनो अधिकारियों को हड़काते हुए तीन दिन के अंदर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।