फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता गंगनहर में कूदी, बैग में सुसाइड नोट मिला

विवाहिता गंगनहर में कूदी, बैग में सुसाइड नोट मिला

Thu, 05 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता गंगनहर में कूदी, बैग में सुसाइड नोट मिला
खतौली।
विज्ञापन

घरेलू कलह के तंग आकर एक विवाहिता ने गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को विवाहिता के बैग से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने पति से गृह कलह के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने उसकी तलाश में गोताखोरों को लगाया, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की भरतिया कालोनी निवासी नीतू रानी उर्फ पूजा (27) पुत्री सुखपाल का विवाह ढाई वर्ष पूर्व शहर कोतवाली के मोहल्ला सरवट निवासी विजय उर्फ टीटू पुत्र चंद्रपाल सिंह के साथ हुआ था। नीतू की डेढ़ वर्ष की बेटी भी है। उसकी पति के साथ अनबन रहती थी। जिसकी वजह से ससुराल में गृह कलह चलते नीतू दो माह से मायके में ही रह रही थी। बुधवार दोपहर नीतू खतौली गंगनहर पुल पर पहुंची। उसने पुल पर बैग छोड़ दिया और गंगनहर में कूद गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व सभासद अनुज सहरावत और उसके दोस्त राहुल सहित अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर देखते ही देखते वह पानी में समा गई। सूचना पर इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल पर पड़े बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से सुसाइड नोट व आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा कपड़े निकले।
विज्ञापन

आधार कार्ड से विवाहिता की पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजनों को खबर की। उसकी मां तारावती और भाई विक्की गंगनहर पर पहुंचे। जहां पुलिस ने उनसे नीतू के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने उसको तलाश करने के लिए गंगनहर में गोताखोरों को लगाया है। शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पति व ससुर को फोन करके थाने में बुलवाया था, लेकिन वे नहीं आए हैं। विवाहिता के परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed