{"_id":"5a8487fc4f1c1ba1268ba5e0","slug":"191518635004-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास की हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास की हत्या का प्रयास
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिला ने अपनी पुत्रवधू और उसके परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जबरन जहर खिलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है। कूकड़ा निवासी प्रेमवती पत्नी रामनिवास ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू व उसका परिवार उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि पुत्रवधू अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ घर पर आयी और उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन जहर खिलाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न करने पर उसने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर बुधवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
पत्नी को पीटा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी कोे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी ने शहर कोतवाली पहुंचकर अपने पति को जेल भेजे जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उसके पति को जेल नहीं भेजा गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस ने आरोपी पति का चालान कर दिया।
दुकान को लेकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। खादरवाला निवासी कश्मीरा व महिपाल के बीच दुकान खाली कराने को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गयी। दुकान तोड़ने का भी आरोप है। इस मामले को लेकर वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया और उनका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।