{"_id":"5a7615754f1c1ba1268b830a","slug":"191517688181-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर धारदार हथियार चले, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर धारदार हथियार चले, तीन घायल
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। लड़की से छेड़छाड़ की घटना को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाला।
पुलिस के मुताबिक गांव निवासी एक लड़की शनिवार की शाम को गांव में किसी काम के लिए जा रही थी। आरोप है कि गांव के रहने वाले पवन ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसको लेकर युवती के परिजनों में आक्रोश फैल गया। युवती के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से छेड़छाड़ करने का विरोध जताया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। आरोपी पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला करके पीड़िता पक्ष के तीन लोगों को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर बमुश्किल मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हमले की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।