फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डबल मर्डर में मेरठ पुलिस की दबिश

डबल मर्डर में मेरठ पुलिस की दबिश

Tue, 30 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर में मेरठ पुलिस की दबिश
डबल मर्डर में मेरठ पुलिस की दबिश
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। बुधवार को मेरठ के परतापुर में हुए डबल मर्डर में मेरठ की पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी की निशानदेही पर भोपा क्षेत्र के गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में रविवार की रात को पुलिस की गाड़ियों के काफिले को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक 24 जनवरी को मेरठ के परतापुर में पति की हत्या के मामले में गवाही देने से पहले मां तथा बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मेरठ की पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी की निशानदेही पर गांव बेलड़ा से हत्याकांड के सूत्र जुड़े होने के चलते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मेरठ पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दबिश देने वाली टीम में पुलिस अधीक्षक अपराध मेरठ शिवराम यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ सतपाल सिंह, सीओ किठौर हरिमोहन सिंह, क्राइम ब्रांच टीम, सीओ मौहम्मद रिजवान, थाना प्रभारी भोपा विजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed