फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भोपा क्षेत्र से तीन युवतियां लापता

भोपा क्षेत्र से तीन युवतियां लापता

Thu, 18 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
भोपा क्षेत्र से तीन  युवतियां लापता
भोपा क्षेत्र से तीन युवतियां लापता
विज्ञापन

भोपा। भोपा थाना क्षेत्र से तीन लड़कियों के गायब होने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों द्वारा थाने पर तहरीर दे दी गई है। पुलिस द्वारा लड़कियों की बरामदगी के लिए के कार्रवाई भी शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र की चौकी मोरना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी उसकी बेटी घर पर अकेली थी और परिजन अपने कार्य से गए थे, तभी तीन युवक उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। घर में हजारों के गहने और 20 हजार रुपये भी ले गए हैं। दूसरी ओर जौली चौकी क्षेत्र के गांव की घटना है, जब लड़की के परिजनों द्वारा लड़की के रिश्ते की बात चलाई गई थी, लेकिन किन्ही कारणों से बात नहीं बन पाई थी। लड़की के परिजनों का आरोप है कि वो ही युवक उनकी बेटी को ले गया है। आरोपी के विरुद्ध तहरीर दे दी है। उधर, जौली गांव निवासी युवती भी 12 दिन पूर्व घर से गायब हो गई थी, जिसका सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों द्वारा तलाश के बाद युवती के भाई ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तीन युवतियों के घर से गायब होने के कारण पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
किसान पर किया हमला
भोपा। नाली की सफाई कर रहे किसान की लाठी-डंडों से पिटाई की है। आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरी दी गयी है। गांव छछरौली निवासी मिंटू उर्फ राज आज्ञा देव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी फसलों में पानी देने के लिए नाली की सफाई कर रहा था। वहां पहुंचे गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

होमगार्ड पर होगी कार्रवाई
भोपा। ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा करने वाले होमगार्ड के विरुद्घ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मोरना ग्रामीण होमगार्ड कंपनी की बीओ द्वारा जिला कमांडेंट को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई। मोरना ग्रामीण होमगार्ड कंपनी के एक होमगार्ड की पिछले सप्ताह उस समय वीडियो वायरल हो गई थी, जब वह मुजफ्फरनगर में ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ एसबीआई बैंक के पास ड्यूटी पर था। होमगार्ड मोरना ग्रामीण होमगार्ड कंपनी का जवान सुनील है, जो रसूलपुर निवासी है। कम्पनी की ब्लॉक अधिकारी (बीओ) रजनी अंसारी ने बताया कि कंपनी के उच्चाधिकारियों द्वारा उनसे कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मांगी गई है, जो भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed