{"_id":"5a492a2c4f1c1bee6a8b6e45","slug":"191514744364-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली पाकर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली पाकर युवती से किया दुष्कर्म
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। घर में अकेली युवती को पाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव में हुई। पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार दोपहर वह मजदूरी के लिए गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक घर में आया। बेटी को अकेली पाकर आरोपी ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने किसी को बताने और कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी दी और भाग गया। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कुछ देर बाद फिर मकान पर आया और फिर से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब वह मजदूरी कर घर लौटी तो बेटी ने उसे इस बारे में बताया। पीड़िता को लेकर उसकी मां शहर कोतवाली में पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, आरोपी गांव से फरार बताया गया है।