{"_id":"59b0490f4f1c1bf87f8b4759","slug":"191504725263-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल छिड़क कर दामाद को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल छिड़क कर दामाद को जलाया
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल छिड़क कर युवक को जलाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। ससुरालियों पर युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया है। उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नईमंडी के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी नदीम का निकाह छह वर्ष पूर्व मोहल्ले की ही रानी के साथ हुआ था। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे भी हैं। तीन माह पहले उसकी पत्नी मनमुटाव के कारण मायके आ गई थी। आरोप है कि 29 अगस्त को नदीम अपनी ससुराल पत्नी को लेने के लिए गया था। जहां पत्नी और साले से हुई कहासुनी के चलते ससुराल पक्ष ने एकराय होकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे नदीम झुलस गया। किसी ने इस घटना की जानकारी यूपी 100 डायल को दे दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने नईमंडी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में युवक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। एसएसपी ने नईमंडी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।