फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस ने कच्ची शराब को लेकर कई गांवों में छापा मारा। पुलिस ने अलग-अलग गांवों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर शराब तस्करों को दबोचा। पुलिस ने गांव कैलापुर निवासी कर्मजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह को 20 लीटर, नंगला खेपड़ निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र शिवचरण को 30 लीटर, संभलहेड़ा निवासी अरविंद पुत्र रामचरण को 40 लीटर, कैथोडा निवासी सोनी पुत्र समय सिंह से 50 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

जवानों को राखी बांधकर बढ़ाएं हौसला
मीरापुर। सामाजिक संगठन सहयोग के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर संगठन के माध्यम से सैनिकों की कलाई पर बहनों का प्यार बांधा जाएगा। अन्नु शर्मा कौशिक को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भूम्मा में भाजपा नेता नरेंद्र त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में सामाजिक संगठन सहयोग के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी ने कहा कि देश में गोरक्षा, महिला सुरक्षा, शिक्षा, सेवा व स्वावलंबन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाया गया सामाजिक संगठन सहयोग राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर संगठन के माध्यम से बहनों को देश की सीमा पर खड़े जवानों के हौसला बढ़ाने राखी बांधने के लिए भेजा जायेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान चौधरी रणपाल सिंह, प्रभात शर्मा, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, राम कुमार, श्रवण कुमार, धर्मवीर, सचिन सैनी, रमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
मीरापुर। टिकौला शुगर मिल की कर्मचारी यूनियन की बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर विचार कर मिल प्रबंधन से समस्या समाधान की मांग की गई। कर्मचारियों ने उत्पीड़न पर रोष प्रकट किया। अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष रामयश और संचालन महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया। सुधीर कुमार, नवीन कुमार, योगेंद्र पाल, गजेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, विनय कुमार, रणपाल, आलोक शर्मा, आदेश शर्मा, ब्रह्मपाल त्यागी, सुखवीर, हरवीर, रियाज, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed