{"_id":"595e8aeb4f1c1bc0728b46df","slug":"191499368171-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया। तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, कारतूस, तीन मोबाइल, जेवर और 82 हजार की नगदी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
ट्रेनी आईपीएस मणीलाल पाटीदार ने नई मंडी कोतवाली मेें प्रेसवार्ता कर बताया कि बुधवार रात एटूजेड चौराहे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश विकास पुत्र यशवीर निवासी नई बस्ती अलमासपुर तथा अंकित पाल पुत्र रमेशपाल निवासी कल्याणपुरी नई मंडी को गिरफ्तार कर लिया। इनका तीसरा साथी अक्षय उर्फ बंटी पुत्र राजबीर निवासी अवध विहार पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने छह फरवरी को मंडी में हरपाल सिंह के मकान में चोरी करने की बात स्वीकारी है। इससे अलग भी शातिरों ने कई जगहों पर अपरध कर रखे हैं। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, कारतूस, तीन मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, चार कड़े, तीन जोड़ी चुटकी ओर 80 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।