{"_id":"5959423f4f1c1b57548b47fa","slug":"191499021887-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलहेड़ा कांड में पुलिस ने नौ का चालान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभलहेड़ा कांड में पुलिस ने नौ का चालान किया
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभलहेड़ा कांड में पुलिस ने नौ का चालान किया
मीरापुर। क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने नौ लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस ने 18 फरार लोगों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट भेजी गई है।
शनिवार दोपहर गांव संभलहेडा में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया था। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से पथराव व धारदार हथियारों के प्रयोग में करीब 20 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। गिरफ्तार लोगों में फारूक पक्ष से फारूक पुत्र लतीफ, सलीम व शकील पुत्रगण फारूक तथा रईस पक्ष से रईस व नवाब पुत्रगण अल्लामेहर, ताजीब पुत्र अजीज, मुस्तकीम पुत्र हकीमुल्ला, शादाब पुत्र यामीन, कामिल पुत्र कालू शामिल हैं। इनके साथ दोनों पक्षों से झगडे़ में शामिल फरार 18 लोगों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट भेजी गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। गांव में एहतियातन पुलिसबल तैनात है।